Mumbai Crime: ऑनलाईन डिलेवरी बुलवाई आइसक्रीम में कटी उंगली मिली, देखकर महिला बेहोश

ऑनलाईन डिलेवरी बुलवाई आइसक्रीम में कटी उंगली मिली, देखकर महिला बेहोश

Woman Found Finger in Icecream: एक महिला उस समय जोर जोर से चीखने चिल्लाने लगी, जब आइसक्रीम खाते हुए उसके मुंह में कटी हुई उंगली आ गई। यह देखकर वह तुरंत बेहोश हो गई। यह मामला पुलिस तक पहुंच गया है। पुलिस ने केस दर्ज करके जांच शुरू कर दी है।

Human Finger Found In Icecream: देश की आर्थिक राजधानी मुंबई में दिल दहला देने वाली घटना हुई है। आइसक्रीम में कटी हुई उंगली देखकर महिला चीखने और चिल्लाने लगी और बेहोश भी हो गई। यह मुंबई के मलाड इलाके की घटना है। आपको बता दें कि महिला ने आइसक्रीम ऑनलाइन ऑर्डर की थी, लेकिन जैसे ही वह खाने लगी कटी हुई उंगली उसके आगे आ गई और फिर उसका बुरा हाल हुआ और बेहोश हो गई। परिजनों ने उसे संभाला और मामला पता लगने पर मलाड पुलिस स्टेशन पहुंचे। पुलिस ने लिखित शिकायत लेकर यम्मो आइस क्रीम के कंपनी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। वहीं आइसक्रीम को और उसमें मिले इंसानी अंग को FSL (फोरेंसिक) विभाग में जांच के लिए भेज दिया। मुंबई मलाड पुलिस ने सेक्शन 272 ,273 एंड 336 के तहत FIR दर्ज की है।

महिला का क्या है दावा?

पुलिस के अनुसार, ओरलेम निवासी ब्रेंडन सेराओ (27) ने शिकायत दी है। उसने बुधवार को ऑनलाइन डिलीवरी ऐप से आइसक्रीम ऑर्डर की थी। आइसक्रीम आई और उन्होंने उसे खाना शुरू किया। वे आधी से ज्यादा आइसक्रीम खा चुकी थीं कि अचानक उनके मुंह में कुछ आया, जो अजीब लगा। उन्होंने देखा कि यह करीब 2 सेंटीमीटर लंबी किसी इंसान की उंगली थी। यह देखकर उनकी चीख निकल गई। वे पेशे से डॉक्टर हैं, लेकिन इंसान हैं। उनका दिल घबरा गया और उन्हें चक्कर आने लगा। पति ने उन्हें संभाला और आइसक्रीम लेकर थाने पहुंचे। उन्होंने मामले की जानकारी मलाड पुलिस को दी। पुलिस ने केस दर्ज करके जांच शुरू कर दी है। जिससे आइसक्रीम मंगवाई गई थी, उसके खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज किया गया है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ