Watch Video: जनता का वोट अगर पड़ा है तो इनको (भाजपा) बहुमत नहीं मिल रहा है. यदि (भाजपा का) 300 पार हुआ तो वो जनता का वोट नहीं है, वो EVM का वोट है : कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह

Watch Video: जनता का वोट अगर पड़ा है तो इनको (भाजपा) बहुमत नहीं मिल रहा है. यदि (भाजपा का) 300 पार हुआ तो वो जनता का वोट नहीं है, वो EVM का वोट है : कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह

Exit Polls 2024 कांग्रेस ने एग्जिट पोल को फर्जी बताया है और इसे मोदी पोल करार दिया है। इस बीच कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह (Digvijay Singh on Exit Polls 2024) का भी बयान सामने आया है। उन्होंने भी एग्जिट पोल को नकारा है। दिग्विजय सिंह ने कहा कि अगर भाजपा को 300 से ज्यादा सीट मिलती है तो उसका एक ही कारण हो सकता है।

एजेंसी, भोपाल। लोकसभा चुनाव के बाद आए एग्जिट पोल (Exit Polls 2024) में भाजपा की बंपर लहर आती दिख रही है। हालांकि, कांग्रेस ने इसे फर्जी बताया है और इसे मोदी पोल करार दिया है। इस बीच कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह (Digvijay Singh on Exit Polls 2024) का भी बयान सामने आया है। उन्होंने भी एग्जिट पोल को नकारा है।

कोई कुछ भी कहे आंकड़े ये नहीं होंगे, क्योंकि जनता ने कांग्रेस को वोट दिया!

दिग्विजय सिंह ने कहा कि भाजपा को बहुमत नहीं मिलने वाला है। उन्होंने कहा कि कोई कुछ भी कहे आंकड़े ये नहीं होंगे, क्योंकि जनता ने कांग्रेस को वोट दिया है। 

ईवीएम में छेड़छाड़ की कही बात!

कांग्रेस के दिग्गज नेता ने कहा कि लोकसभा चुनाव में भाजपा को 300 से ज्यादा सीटें तभी मिल सकती है, जब ईवीएम में छेड़छाड़ की गई हो। दिग्विजय ने कहा कि भाजपा बहुमत से दूर रहेगी और कांग्रेस 295 लोकसभा सीटें जीतने वाली है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ