Watch Video Delhi Metro: आंटी बोली ‘गंद फैला पड़ा है मेट्रो में, सब बस देखते रहते हैं’ लड़की बोली क्या ये ट्रेन तुम्हारे बाप की है? लड़की के जानें के बाद महिलाओं ने आंटी को ही समझाना शुरू किया तो आंटी भड़क गईं

Watch Video Delhi Metro: आंटी बोली ‘गंद फैला पड़ा है मेट्रो में, सब बस देखते रहते हैं’ लड़की बोली क्या ये ट्रेन तुम्हारे बाप की है? लड़की के जानें के बाद महिलाओं ने आंटी को ही समझाना शुरू किया तो आंटी भड़क गईं

Delhi Metro Viral Video : दिल्ली मेट्रो का एक वीडियो काफी वायरल हो रहा है, जिसमें एक ज़वान लड़की और एक बुजुर्ग आंटी के बीच बहस होती दिखाई दे रही है। आस पास के यात्रियों के समझाने के बाद भी आंटी लगातार तेज आवाज में खरी-खोटी सुनाती रहीं।

Delhi Metro Viral Video : दिल्ली मेट्रो में अक्सर बवाल और विवाद सामने आते रहते हैं। कभी मारपीट होती है तो कभी कहासुनी, लड़के और लड़कियों की हरकतों के वीडियो वायरल होते रहते हैं। इसी बीच एक और वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें सीट को लेकर एक लड़की और आंटी के बीच तीखी बहस हो रही है। आंटी इतनी भड़की हुईं थीं कि लड़की के मेट्रो से उतर जाने के बाद भी खरी-खोटी सुनाती रहीं।

बताया गया कि पूरा विवाद सीट पर बैठने को लेकर हुआ। आंटी ने सीट पर बैठने के लिए लड़की के साथ बैठे लड़के को उठने के लिए बोल दिया, यही बात लड़की को बुरी लगी गई और आंटी से भिड़ गई। वीडियो में लड़की और आंटी दोनों को यह कहते हुए सुना जा सकता है कि क्या ये ट्रेन तुम्हारे बाप की है?

हालांकि स्टेशन आने के बाद लड़की मेट्रो से उतर गई तो वहीं अन्य लड़कियों और महिलाओं ने आंटी को समझाना शुरू किया तो वह और भड़क गईं। उन्होंने कहा कि ये बिगड़ी हुई लड़की थी, इसे बात करना नहीं आता। मेट्रो में लड़के और लड़कियां ऐसे खड़े होकर सफर करते हैं कि उनमें कोई शर्म ही नहीं है।

आंटी ने कहा कि मेट्रो में गंद फैला पड़ा है, कोई कुछ नहीं कहता। सब बस देखते रहते हैं। ऐसी ही लड़कियां होती हैं, जिन्हें देखकर भी अनदेखा कर जाओ लेकिन उन्हें शर्म नहीं आती। ना लड़कियां ढंग की हैं और ना ही लड़के अच्छे हैं। मां-बाप सोचते हैं कि उनके बच्चे पढ़ने और काम करने गए , उनको क्या पता कि आवारागर्दी कर रहे हैं।

आंटी को अन्य यात्री समझाते रहे लेकिन आंटी का गुस्सा शांत नहीं हुआ। यात्री समझाते रहे कि लड़की चली गई है, अगर उसने आपको उल्टा बोला तो आपने भी जवाब दिया है। अब शांत रहिए। इस पर आंटी ने कहा कि मैं कहां बोल रही हूं, मैं तो शांत ही हूं।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ