नशे में धुत्त 6 युवकों ने कार से फुटपाथ पर सो रहे 17 मजदूरो को कुचला, 2 लोगों की मौत, 2, 4 वर्ष के बच्चे भी घायल


नशे में धुत्त 6 युवकों ने कार से फुटपाथ पर सो रहे 17  मजदूरो को कुचला, 2 लोगों की मौत, 2, 4 वर्ष के बच्चे भी घायल

Nagpur Car Crushed People: शराब में मदहोश व्यक्ति ने 17 मजदूर लोगो को सोते हुए में कुचल दिया है, नशे में धुत्त 6 युवकों ने कार से फुटपाथ पर सो रहे लोगों को कुचल दिया। हादसे में 2 लोगों की मौत हुई है और 15 लोगों को गंभीर चोटें जानलेवा चोट लगी हैं। आइए जानते हैं कि हादसा कब और कैसे हुआ?

Nagpur Hit And Run Case: महाराष्ट्र में हिट एंड रन का एक और दर्दनाक केस आया है। पुणे में हिट एंड रन केस में 2 लोगों की मौत हुई थी। अब नागपुर में हिट एंड रन का केस सामने आया है। इस भय़ानक हादसे में भी 2 लोगों की मौत हुई है। 6 दोस्त शराब के नशे में थे। उन्होंने पहले सड़क पर खड़ी सेडान कार को अपनी हुंडई वर्ना कार से जोरदार टक्कर मारी, जिससे टायर पंक्चर हो गया, लेकिन विवाद से बचने के लिए उन्होंने कार बैक की और फुटपाथ पर सो रहे 17 लोगों को कुचल दिया।

2 लोगों की मौके पर मौत हो गई और 15 लोग गंभीर रूप से घायल हुए। पुलिस ने CCTV फुटेज से आरोपियों की शिनाख्त की। कार का नंबर ट्रेस करके उसके मालिक सौरभ कडुकर तक पहुंची। उनकी निशानदेही पर कार सवार 6 युवकों को गिरफ्तार कर लिया और कार भी जब्त कर ली है। कोर्ट ने छहों आरोपियों को 2 दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया है, जबकि पुलिस ने 5 दिन का रिमांड मांगा था। कार मालिक सौरभ पर कोई आरोप नहीं लगाया गया है, क्योंकि वह कार में मौजूद नहीं था।

मृतक और घायल राजस्थान के मजदूर परिवार!

नागपुर के वाथोडा पुलिस स्टेशन के वरिष्ठ निरीक्षक विजय दिघे ने हादसे की पुष्टि की। उन्होंने बताया कि हादसा रविवार रात दिघोरी टोल के पास हुआ। आरोपियों की पहचान फायर इंजीनियर भूषण लांजेवार और उसके दोस्तों वंश जादे, सन्मय पात्रिकर, अथर्व वनायत, अथर्व मोगरे और हृषिकेश चौबे के रूप में हुई। भूषण कार ड्राइव कर रहा था। छहों के खिलाफ IPC की धारा 304B (गैर इरादतन हत्या) और अन्य धाराओं के तहत केस दर्ज किया गया है।

मृतकों की पहचान 42 वर्षीय कांतिबाई बगड़िया और 30 वर्षीय सीताराम बगड़िया के रूप में हुई है। घायलों में सीताराम की पत्नी कविता और उनकी बेटियां 4 वर्षीय हसीना और 2 वर्षीय सकीना शामिल हैं। अन्य घायलों में 10 वर्षीय भुस्या, 32 वर्षीय कविता, 22 वर्षीय परसनबाई, 18 वर्षीय परबाई, 8 वर्षीय बलकू, 16 वर्षीय गोलू और 32 वर्षीय हनुमान शामिल है। मृतक राजस्थान के बगड़िया जनजाति के थे और मेहनत मजदूरी करने के लिए मुंबई आए थे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ