Badaun Murder News: पुलिस ने वरेली से किया बच्चो के कातिल साजिद के फरार भाई जावेद को गिरफ्तार, जानें क्या बोला?

Badaun Murder News: पुलिस ने वरेली से किया बच्चो के कातिल साजिद के फरार भाई जावेद को गिरफ्तार, जानें क्या बोला?

Badaun Murder News: बदायूं में दो बच्चों को मौत के घाट उतारने का दूसरा आरोपी जावेद गिरफ्तार हो गया है। मुख्य आरोपी साजिद को पुलिस ने पहले ही एनकाउंटर कर मार गिराय़ा है। वहीं 25 हजार ईनामी आरोपी जावेद फरार चल रहा था, जिसे बरेली से पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

उत्तर प्रदेश के बदायूं (Badaun Case) में दो बच्चों को बेरहमी से मारने वाला दूसरा आरोपी को पुलिस ने गिरफ्त में ले लिया है। बेरहमी से मासूमों की जान लेने वाले मुख्य आरोपी साजिद पुलिस मुठभेड़ में पहले ही मारा जा चुका है। वहीं 25 हजार का आरोपी जावेद फरार चल रहा था, जिसे बरेली से गिरफ्तार कर लिया गया है। एसएसपी ने बताया कि जावेद ने बरेली बस अड्डे के पास सरेंडर किया, जिसके बाद उसे बदायूं ले जाया गया।

बरेली बस अड्डे पर पकड़ा गया!

सोशल मीडिया पर जावेद का एक वीडियो भी वायरल हो रहा है, जिसमें कुछ लोग उससे कांड के बारे में सख्ती से पूछते नजर आ रहे हैं। जावेद वीडियो में बताता है कि बदायूं में कांड के बाद से वह दिल्ली भाग गया था। कई लोगों ने उसे फोन कर बताया। वह बरेली में सरेंडर के इरादे से आया।

बदायूं एसएसपी आलोक प्रियदर्शी ने दी जानकारी!

बदायूं एसएसपी आलोक प्रियदर्शी ने जानकारी देते हुए कहा है कि थाना सिविल लाइन क्षेत्रान्तर्गत मोहल्ला सुन्दरनगर गझिया रोड बाबा कॉलोनी में हुए दोहरे हत्याकांड के दूसरे आरोपी जावेद के द्वारा पुलिस कार्यवाही के दवाब में जनपद बरेली के बारादरी थाने के सैटलाइट चौकी पर आत्मसमर्पण किया गया है। इसके विषय में आरोपी के द्वारा अपना एक वीडियो भी वायरल किया गया है। सूचना पर जनपदीय पुलिस के द्वारा उसे बदायूं लाकर घटना के बारे में पूछताछ की जा रही है तथा अग्रिम तथ्यों से अवगत कराया जाएगा।

साजिद का मुठभेड़ में हो चुका हैं एनकाउंटर!

बरेली के सैटेलाइट बस स्टैंड से जावेद को पकड़ा गया है। वायरल वीडियो में जावेद खुद को निर्दोश बता रहा है। उसने कहा कि आरोपी साजिद उसका सगा बड़ा भाई है और खुद उसका कोई लेना-देना नहीं है। गौरतलब है कि साजिद को पुलिस ने हत्याकांड के बाद ही रात में मुठभेड़ में मार गिराया था।

साजिद ने 24 बार किए बच्चों पर वार..

पोस्टमॉर्टम की रिपोर्ट में यह बात स्पष्ट हुई है कि साजिद ने 24 बार उस्तरे और चाकू से वार किया। रिपोर्ट के अनुसार छोटे बच्चे अहान के शरीर पर 9 वार और आयुष के शरीर पर 14 वार हुए। बुधवार सुबह ही दोनों बच्चों का पोस्टमॉर्टम कर दिया गया। फिर 10 बजे कछला घाट पर अंतिम संस्कार कर दिया गया। वहीं आरोपी साजिद का एनकाउंटर के बाद पोस्टमॉर्टम हुआ, जिसमें उसके शरीर में 3 गोलियां लगी मालूम हुईं। सखानू में उसे सुपुर्दे खाक कर दिया गया।

यूपी के बदायूं में डबल मर्डर के आरोपी साजिद का भाई भी अरेस्ट!

यूपी के बदायूं में डबल मर्डर के आरोपी साजिद का भाई को अरेस्ट कर लिया है। जावेद ने सरेंडर करने से पहले एक वीडियो भी जारी किया, जिसमें वह कह रहा है कि सबकुछ साजिद ने किया, मैं बेकसूर हूं।

बदायूं में आयुष और आहान के डबल मर्डर के फरार आरोपी जावेद को बरेली से गिरफ्तार कर लिया गया है। 25 हजार का इनामी जावेद वहां की बारादरी पुलिस चौकी में सरेंडर करने पहुंचा था और इसके बाद उसने वीडियो भी जारी किया, जिसमें वह खुद को बेकसूर बता रहा है। जावेद ने वीडियो में लोगों से कहा कि पीड़ित बच्चों के परिवार से हमारे अच्छे ताल्लुकात थे। सबकुछ साजिद ने किया होगा, मैं वहां था ही नहीं। मुझे जब वारदात के बारे में पता चला तो मैं पुलिस के डर से दिल्ली भाग गया था। अब मुझे पुलिस के पास ले चलो।

जावेद ने खुद को बताया बेकसूर!

वीडियो में ऑटो में बैठा जावेद लोगों से पुलिस के पास ले जाने की मिन्नतें कर रहा। लोगों ने उससे हत्या का कारण पूछा तो उसने कहा कि पीड़ित परिवार से हमलोगों के अच्छे संबंध थे जो भी किया मेरे बड़े भाई ने किया है, मुझे जानकारी नहीं है कि उसने ऐसा क्यों किया। मैं घर पर भीड़ देखकर डर गया और दिल्ली भाग गया था। जावेद ने कहा कि उसे कई लोगों ने फोन पर बताया कि उसके भाई ने ऐसा काम किया है।

अब खुल सकता है डबल मर्डर का राज!

बदायूं पुलिस के मुताबिक, गुरुवार सुबह जावेद ने बरेली के बारादरी थाने में सरेंडर किया है। पुलिस टीम उसे लेकर बदायूं आ रही है। बदायूं पुलिस लगातार आरोपी जावेद की तलाश कर रही थी। उसकी तलाश में पुलिस की कई टीमें लगीं थीं। उम्मीद जताई जा रही है कि जावेद से पूछताछ के बाद ही हत्याकांड की वजह का खुलासा हो सकेगा।

बदायूं की बाबा कॉलोनी निवासी विनोद के 12 वर्षीय बेटे आयुष और छह वर्षीय आहान की पड़ोस में नाई की दुकान चलाने वाले साजिद ने छुरी से गोदकर हत्या कर दी थी। हत्या के बाद लोगों में आक्रोश पनप गया था और गुस्साए लोगों ने आगजनी और तोड़फोड़ कर दी थी। बढ़ते बवाल के चलते पुलिस ने चार घंटे के अंदर ही साजिद को मुठभेड़ में मार गिराया था। बच्चों के पिता विनोद की ओर से साजिद और उसके छोटे भाई जाबिद के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया था।

वारदात के बाद से जावेद फरार था और बुधवार रात पुलिस ने उसपर 25 हजार रुपये का इनाम घोषित कर दिया। मुख्य आरोपी साजिद के पिता और चाचा को पुलिस पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ