मध्यप्रदेश में विश्वकर्मा कल्याण बोर्ड गठित होगा, जयंती पर ऐच्छिक अवकाश भी

Vishwakarma Welfare Board will be formed in Madhya Pradesh, optional holiday on birth anniversary

मुख्यमंत्री एक और घोषणा करते हुए कहा कि भगवान विश्वकर्मा की जयंती पर ऐच्छिक अवकाश घोषित किया जाएगा। विश्वकर्मा समाज के कल्याण के लिए योजनाएँ भी बनाईं।

CM Shivraj’s Big Announcement 2023 : विश्वकर्मा समाज के लोगों के लिए सीएम शिवराज सिंह चौहान (CM Shivraj Singh Chauhan) ने बड़ी घोषणा की है, मुख्यमंत्री ने प्रदेश में विश्वकर्मा बोर्ड (MP Vishwakarma Welfare Board) के गठन की घोषणा की है, साथ ही विश्वकर्मा जयंती (Viswakarma Jyanti 2023) के दिन ऐच्छिक अवकाश की भी घोषणा की है, इस ऐच्छिक अवकाश का लाभ शासकीय कर्मचारियों(Goverment servent) को होगा। मुख्यमंत्री निवास पर हुई विश्वकर्मा महापंचायत में शिवराज ने ये घोषणाएं की।

विश्वकर्मा सृष्टि के सर्वोच्च वास्तुकार : शिवराज..

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि भगवान विश्वकर्मा की कृपा हम सब पर है। वे हमारी सृष्टि के सर्वोच्च वास्तुकार हैं। ऋग्वेद में भगवान विश्वकर्मा (Bhagwan Viswakarma) का दुनिया के सबसे बड़े कारीगर के रूप में उल्लेख किया गया है। समुद्र मंथन से भगवान विश्वकर्मा का जन्म हुआ। सभी मशीनरी एवं अन्य वस्तुओं का निर्माण भगवान विश्वकर्मा ने किया है। वे निर्माण के देवता हैं। उन्होंने कहा कि विश्वकर्मा समाज के लोग अत्यंत मेहनती, परिश्रमी और ईमानदार हैं। राज्य सरकार समाज के उत्थान के लिए कोई कमी नहीं छोड़ेंगी। मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना का लाभ विश्वकर्मा समाज की बहनों को भी मिलेगा।

मुख्यमंत्री ने पुष्प-वर्षा कर विश्वकर्मा समाज (Viswakarma Samaj In Madhyapradesh) के बंधुओं का स्वागत किया। उन्होंने भगवान विश्वकर्मा के चित्र के सामने दीप प्रज्ज्वलित कर महापंचायत का शुभारंभ किया। महापंचायत में जल संसाधन मंत्री तुलसी (Tulsi silawat) सिलावट, वन मंत्री डॉ. कुं.विजय शाह(Kuwar Vijay Shah) सहित समाज के पदाधिकारी और नागरिक मौजूद थे। संत भगवान शरण बापू, डॉ. तरण मुरारी बापू (Dr.Taran Murari Bapu), लक्ष्मण प्रसाद शास्त्री (Laxmi Prasad Shastri) विशेष रूप से उपस्थित थे।

विश्वकर्मा कल्याण बोर्ड  गठित होगा, जयंती पर ऐच्छिक अवकाश भी..

सीएम शिवराज ने महापंचायत में एक बड़ी घोषणा करते हुए कहा कि प्रदेश सरकार जल्दी ही विश्वकर्मा कल्याण बोर्ड का गठन (Formation of Vishwakarma Welfare Board) करेगी, बोर्ड के अध्यक्ष को केबिनेट मंत्री का दर्जा दिया जाएगा। इसमें चार सदस्य भी होंगे। उन्होंने कहा कि समाज की भागीदारी बढ़ाने के साथ रोजगार के अवसर भी बढ़ाए जाएंगे। युवाओं को कौशल विकास का प्रशिक्षण और व्यवसाय के लिए ऋण की व्यवस्था करेंगे। मुख्यमंत्री ने एक और घोषणा करते हुए कहा कि भगवान विश्वकर्मा की जयंती पर ऐच्छिक अवकाश घोषित किया जाएगा। विश्वकर्मा समाज के कल्याण के लिए योजनाएँ भी बनाई जाएंगी।

संत तरूण मुरारी बापू ने की शिवराज की प्रशंसा..

महापंचायत में मौजूद संत तरूण मुरारी बापू ने कहा कि मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान प्रदेश के विकास और सेवा में निरंतर लगे हुए हैं। विश्वकर्मा समाज के कल्याण के लिए कोई कमी नहीं छोड़ रहे हैं। उन्होंने कहा कि प्रदेश में श्रीमहाकाल लोक बना कर मुख्यमंत्री ने अभूतपूर्व कार्य किया है। मुख्यमंत्री सहृदय व्यक्तित्व के धनी हैं, जो दिन-रात प्रदेश की जनता की चिंता कर रहे हैं। विश्वकर्मा महापंचायत के प्रदेश अध्यक्ष (State President of Vishwakarma Mahapanchayat) प्रेमरानायण विश्वकर्मा(Premnarayan Viswakarma) ने समाज की प्रमुख मांगें रखी, जिसमें विश्वकर्मा कल्याण आयोग के गठन की मांग भी शामिल थी।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ